Tuesday, October 20th, 2026

4 लाख डोज और पहुंचे भोपाल, जब वक्त मिले तब लगवा सकते हैं वैक्सीन

भोपाल
वैक्सीन की नई खेप भोपाल पहुंची है, इसमें 4 लाख डोज हैं। वैक्सीन को कमला पार्क स्थिति स्टोर में रखा गया है।

तीन दिनों से वैक्सीनेशन की स्थिति देखने के बाद अब वैक्सीनेशन के लिए बने कोविन ऐप में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब हेल्थकर्मी बिना एसएमएस के भी वैक्सीनेशन ड्राइव में हिस्सा ले सकेंगे। हालांकि हेल्थकर्मियों को इसके लिए ऐप में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।

अस्पताल में जाकर जब हेल्थकर्मी सरकारी नोडल आॅफिसर से बात करेंगे, तो उक्त आॅफिस उनके टाइम स्लॉट को उसी समय के लिए अपडेट कर देगा और हेल्थकर्मी उसी समय वैक्सीन लगवा सकेगा।

 

#भोपाल#वैक्सीन

Source : Agency

पाठको की राय